स्कूल वैन ने 4 साल के मासूम को कुचला
सोमवारदोपहर बाद करीब तीन बजे घर के बाहर खेल रहे चार साल के मासूम बच्चे को स्कूली वैन ने कुचल दिया। बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। इकलौते बेटे की मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। स्कूल वैन का चालक बच्चे को लेकर जिला सामान्य अस्पताल पहुंचा था। जहां पर चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
एमसी कॉलोनी निवासी बलदेव का चार साल का बेटा शोयम सोमवार करीब तीन बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वहां से एक निजी स्कूल की बस आई। बच्चा स्कूल बस की चपेट में गया। बच्चे का सिर बस के टायर तले कुचला गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल में परिजनों ने मृतक बच्चे का पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कही। उन्होंने केस दर्ज कराने से भी इंकार किया।
बच्चे की मौत के बाद सामान्य अस्पताल में एकत्र हुए परिजन।