युवक की पिटाई पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
जनसंघर्ष समिति की ओर से पालुवास के लोगों ने एक युवक की पिटाई जातिसूचक गालियां देने के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के पुलिस रवैये के विरोध में सोमवार को प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व जन संघर्ष समिति के नेता कामरेड ओमप्रकाश जनवादी महिला समिति की प्रधान संतोष देशवाल कर रहे थे।
गौरतलब है कि पालुवास गांव के एक युवक सुरजीत सिंह जो महम रोड पर साइकल रिपेयरिंग का काम करता है। वह एक फरवरी को अपने घर के पास बिजली विभाग के कर्मचारियों से खंभा तार लगवाने की बात कर रहा था। उसी दौरान पड़ोस के एक दबंग जाति के व्यक्ति ने उसकी जमकर पिटाई की जातिसूचक गालियां निकाली। उन्होंने उस युवक को जान से मारने की धमकी भी दे डाली। इस पर एक फरवरी को पीड़ित युवक ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सदर थाने में शिकायत दी। मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इससे लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष बना हुआ है और वे दबंगों से डरे हुए हैं। इसी बात को लेकर सोमवार को लघु सचिवालय में पुलिस के असहयोग रवैये के विरुद्ध प्रदर्शन किया गया। उनके एक प्रतिनिधिमण्डल ने डीएसपी नवीन कुमार को दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने बारे ज्ञापन सौंपा। डीएसपी ने उन्हें दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस प्रदर्शन में मुंशीराम, सुरजीत, अनिल कुमार, राजपाल पूनिया आदि थे।
पालुवास में युवक की पिटाई करने के आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई किए जाने के विरोध में नारेबाजी करते ग्रामीण