पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अप्रैल में मनाया जाएगा यूएसपीएस का स्थापना दिवस

अप्रैल में मनाया जाएगा यूएसपीएस का स्थापना दिवस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | उत्तराखंडसमाज प्रतिनिधि सभा हरियाणा का स्थापना दिवस अप्रैल महीने में मनाया जाएगा। इसमें सीएम मनोहर लाल खट्टर को आमंत्रित किया जाएगा। यह फैसला उत्तराखंड समाज प्रतिनिधि सभा हरियाणा की रविवार को करनाल में हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता सभा के प्रधान भारत भूषण जुयाल ने की। इस अवसर पर सभा के संरक्षक ओमप्रकाश भट्ट, महासचिव ईश्वर दत्त भारद्वाज, वरिष्ठ उपप्रधान नंदन सिंह टडियाल, जगदीश नेगी, पीसी तिवाड़ी, सुरेश जोशी, जगदंबा प्रसाद डंगवाल, राजेश बिष्ट, सुशील शर्मा, दिनेश राणा, राजकुमार पालीवाल, दीपक भट्ट, पान सिंह राणा, महेश शर्मा, उत्तराखंड सभा करनाल के प्रधान सुरेन्द्र रावत आदि मौजूद थे।