पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निर्धारित स्टॉप पर बसें रुकने से खफा छात्रों ने लगाया जाम

निर्धारित स्टॉप पर बसें रुकने से खफा छात्रों ने लगाया जाम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवारसुबह साढ़े 11 बजे चौ. बंसीलाल बहुतकनीकी कॉलेज के विद्यार्थियों ने हुडा सेक्टर 13 स्थित बीपीएल स्कूल के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही सेक्टर 13 पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जाम लगाने वाले छात्रों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन रोडवेज बसें नहीं रुकने से खफा विद्यार्थियों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।

बहुतकनीकी कॉलेज के छात्र पंकज, अमित, नसीम खान, युवराज, प्रदीप, नितिन, नवीन का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र से कॉलेज आने वाले विद्यार्थियों द्वारा रोडवेज विभाग से बस पास बनवाया हुआ है। मगर इसके बावजूद भी उनके लिए सेक्टर की तरफ आने जाने वाली बसें नहीं रुक रही हैं।

रोडवेज विभाग ने बीपीएल स्कूल के पास भगत सिंह चौक पर बस स्टाफ निर्धारित किया हुआ है, लेकिन फिर भी रोडवेज बसें यहां नहीं रुकती है और सीधे ही निकल जाती हैं। इससे विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में कई बार रोडवेज के अधिकारियों को शिकायत भेजी जा चुकी है, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। हांसी रोड से सेक्टर 13 23 की तरफ जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

करीब एक घंटे बाद पुलिस द्वारा रोडवेज के अधिकारियों से बातचीत कर छात्रों की समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया और कुछ छात्र रोडवेज महाप्रबंधक के पास भेज दिए। इसके उपरांत करीब एक घंटे बाद छात्रों ने सड़क से जाम हटाया।

मांग को लेकर हुडा रोड स्थित भिवानी पब्लिक स्कूल के सामने रोड जामकर विरोध जताते चाैधरी बंसीलाल पॉलीटैक्निक कॉलेज के विद्यार्थी।