- Hindi News
- निगम की 30 से ज्यादा टीम वसूल रही डिफाल्टिंग राशि
निगम की 30 से ज्यादा टीम वसूल रही डिफाल्टिंग राशि
18 उपभोक्ताओं के मीटर उखाड़े
डिफाल्टिंगराशि की वसूली के लिए निगम की 30 से ज्यादा टीमों ने शहर आस-पास के गांवों में अभियान चलाया है। जेई नारायण प्रकाश के नेतृत्व में आपरेशन सिटी सब डिवीजन में भी 10 टीमों ने करीब चार दर्जन डिफाल्टरों के कनेक्शन काटे, छह मीटर उखाड़े 70 हजार से ज्यादा की डिफाल्टिंग राशि वसूली की है। दूसरी ओर डोभी तालाब वाल्मीकि कमेटी मोहल्ले में 150 मीटरों की जोड़ लगी हुई तारें हटाकर 15 नए पिलर बक्से लगाए गए। इसके अलावा पिछले दो सालों से कन्हीराम अस्पताल हालु बाजार की बिजली के लिए 11 हजार वोल्टेज की लाइन की खराब केबल को हालुवास बिजली घर से लेकर पीपली वाली जोहड़ी के फाटक तक बदल दिया है। यह काम एक सप्ताह और चलने की संभावना है। निगम के जेई नारायण प्रकाश के अनुसार इस एबी केबल में पिछले दो साल से खराब मौसम के समय हमेशा फाल्ट आते रहते थे। अब नई एसीएसआर तार लगाई जा रही है। इससे यहां आने वाले फाल्ट काफी हद तक खत्म हो जाएंगे। बिजली से जुड़ी एक और घटना में ढाणा रोड वक्फ बोर्ड के साथ लगी बस्ती के निवासी बिजली चोरी में पकड़े जाने के बाद एक्सईएन एसई के पास पहुंचे।