पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कन्या शिक्षा से बनता है दो घरों का भाग्य: ब्रह्मानंद

कन्या शिक्षा से बनता है दो घरों का भाग्य: ब्रह्मानंद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणाअंबेडकर संघर्ष समिति शाखा के तत्वावधान में सोमवार को महम रोड स्थित छोटूराम कॉॅलोनी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम किया गया। इसमें मुख्यातिथि डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन सामाजिक न्याय मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य एडवोकेट ब्रह्मानंद थे। कार्यक्रम में समारोह की अध्यक्षता समिति के प्रदेशाध्यक्ष एवं भाजपा नेता मनजीत सिंह दहिया ने की। एडवोकेट ब्रह्मानंद ने बताया कि समाज को बढाने के लिए अनपढ़ता, कन्या भ्रूण हत्या, नशाखोरी छुआछूत जैसी बुराइयों को खत्म करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा पर बोलते हुए कहा कि लड़की शिक्षित होकर दो परिवारों का भविष्य उज्ज्वल बनाती है। समाजसेवी एवं समिति प्रदेशाध्यक्ष मंजीत सिंह दहिया ने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को हर परिवार स्तर तक प्रभावशाली ढंग से लागू करने की जरूरत है। उन्होंने एडवोकेट ब्रह्मानंद को समिति का कानूनी सलाहकार भी नियुक्त किया।

इस अवसर पर समिति महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष कौशल्या देवी ने कहा कि हरियाणा में भ्रूण हत्या के अधिक मामले सामने रहे हैं।

बेटी बचाओ-बेटी पढाओ कार्यक्रम में अभियान में सहयोग देने वाले व्यक्ति को सम्मानित करते डाॅ. अंबेडकर फाउंडेशन सामाजिक न्याय मंत्रायल भारत सरकार के सदस्य एडवोकेट ब्रह्मानंद, समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया।