- Hindi News
- रंजिशन 46 लाभपात्रों के प्लाट आवंटन में नाम काटे
रंजिशन 46 लाभपात्रों के प्लाट आवंटन में नाम काटे
गांवदेवसर में महिला सरपंच पर चुनावी रंजिश के चलते 46 लाभपात्र परिवारों को प्लाट आवंटित नहीं किए जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में सोमवार को लघु सचिवालय पहुंच डीसी से शिकायत की है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर पात्र परिवारों को प्लाट आवंटित कराने की मांग की है। गांव देवसर निवासी संजय देवसरिया, बलबीर, संदीप, राजकुमार, विक्रम, मामन, अजय, विनोद, सोमबीर का कहना है कि गांव में 169 बीपीएल परिवारों को प्लाट आवंटित किए गए थे। मगर गांव की महिला सरपंच ने चुनावी रंजिश की वजह से 46 लाभपात्रों के नाम सूची से हटा दिए। ग्रामीणों ने कहा कि जब उन्हें इस बारे में पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत भी की थी, लेकिन किसी भी अधिकारी ने कोई कदम नहीं उठाया। उनके नाम सूची से हटाकर चहेतों को प्लाट आवंटित कराए गए हैं। जबकि उनके पास ना तो खुद का मकान है और ना ही गांव में कोई जमीन। ग्रामीणों ने डीसी से प्लाट आवंटन में की गई गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच कराने सूची से हटाए गए नामों को शामिल कर प्लाट आवंटित कराने की मांग की है।
निष्पक्ष जांच करवाकर गरीबों परिवारों को प्लॉट वितरित करवाने की मांग को लेकर डीसी से मिलने जाते गांव देवसर के ग्रामीण संजय देवसरिया, बलबीर, संदीप, राजकुमार, मामनचंद, अजय, विनोद अन्य।