पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्यस्तरीय संगीत गायन में 40 कलाकारों ने दिखाया हुनर

राज्यस्तरीय संगीत गायन में 40 कलाकारों ने दिखाया हुनर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नटराजकला मंच लायंस क्लब प्राइवेट डॉक्टर्स द्वारा सोमवार को नेकीराम सभागार में राज्यस्तरीय संगीत गायन प्रतियोगिता अर्पण का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजकुमार शर्मा, संजय अग्रवाल, ललित अग्रवाल, डाॅ. संजय सिंगला, आरके अनायत के सान्निध्य में किया गया। इसमें मंच संचालन डाॅ. वंदना पूनिया ने किया। इस कार्यक्रम में 40 कलाकारों ने भाग लेकर अपनी गायन कौशल कला का हुनर दिखाया।

इस दौरान दूसरे चरण में चयनित कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। इस प्रतियोगिता में श्याम वशिष्ठ, रामअवतार कौशिक सचिन अरोड़ा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। गायन प्रतियोगिता को सफल बनाने में डाॅ. आरएस गोलन, डाॅ. अनिल खंडेलवाल, विजय टूटेजा, मोनी संजय अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, डाॅ. कपिल शर्मा, परमानंद सैनी, डाॅ. कमला भारद्वाज, डाॅ. पूनम बावा, डॉ. चंचल धीर, डाॅ. नीलम चराया, डाॅ. प्रेम चराया, डाॅ. स्वस्ति शर्मा, डाॅ. गौरव अरोड़ा, डाॅ. रमेश खासा, कृष्णा यादव, संजय गोयल, बनी सिंह, डाॅ. शिवकांत शर्मा, डाॅ. वेद अग्रवाल, डाॅ. सविता अग्रवाल, डाॅ. करन पूनिया, डाॅ. वंदना पूनिया, डाॅ. दिव्य कीर्ति आहुजा, डाॅ. इंद्रजीत अरोड़ा, शशि परमार, कुलभूषण शर्मा, धर्मबीर, रवि जांगड़ा, अजय मलहोत्रा, नवीन शर्मा मुकेश वत्स ने अहम भूमिका निभाई।

इस प्रतियोगिता में 276 अंक प्राप्त कर सोमेश जांगड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सोमवीर सिंह ने 261 अंक लेकर दूसरा और जींद की शीतल चहल ने 230 अंक लेकर तीसरा स्थान पाया।