- Hindi News
- भिवानी का सोनू और दादरी की सुप्रिया बनी शतरंज की चैंिपयन
भिवानी का सोनू और दादरी की सुप्रिया बनी शतरंज की चैंिपयन
बीटीएमचौक स्थित व्यापार मंडल कार्यालय में चल रही जिलास्तरीय शतरंज चैंपियनशिप सोमवार को खत्म हो गई।
ओपन वर्ग में भिवानी के आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के सोनू कुमार चैंपियन रहे। सिरसा के अभिलाष कुमार, हिसार के पुनीत इंदौरा पहले से तीसरे स्थान पर रहे। वहीं लड़कियों के वर्ग में वैश्य गर्ल्स स्कूल दादरी की सुप्रिया शर्मा शिव स्कूल लोहानी की इंदू ने पहला दूसरा स्थान हासिल किया।
विजेताओं को पुरस्कार वितरित करते हुए जोगीवाला मंदिर के महंत वेदनाथ महाराज ने बतौर मुख्यातिथि कहा कि शतरंज में जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। इसलिए ऐसी प्रतियोगिताओं में बच्चों को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। एचसीए के प्रदेश महासचिव कुलदीप शर्मा एवं यूथ कलर ऑर्गेनाइजेशन की कॉर्डिनेटर सरिता महता ने बताया कि इस दौरान एचसीए ने चालू शैक्षणिक सत्र 2015 का शतरंज खेल कैलेंडर जारी किया। इसकी पूरी जानकारी एचसीए की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इंडियन चेस डॉट ओआरजी पर देखी जा सकती है। इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता खिलाड़ियों का जिला शतरंज टीम में चयन किया गया।
चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के समापन पर यूथ कलर ऑर्गेनाइजेशन के निदेशक भानूप्रकाश शर्मा, सीए महेश गोयल, सज्जन गर्ग, सुमिती, उर्विश, नीलम, पूनम आदि मौजूद थे।
जिला स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ी महंत वेदनाथ महाराज, कुलदीप शर्मा के साथ।