पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पीड के लिए ट्रायल शुरू, चयन के लिए जरूरी 75 फीसदी अंक

स्पीड के लिए ट्रायल शुरू, चयन के लिए जरूरी 75 फीसदी अंक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी में 314 खिलाड़ियों ने बहाया अपना पसीना

खिलाड़ियोंकी नई पौध तैयार करने तथा खेल प्रतिभा निखारने के लिए प्रदेश सरकार की योजना स्पीड (स्पैट) में चयन के लिए युवा खिलाड़ियों ने सोमवार को चौधरी सुरेंद्र सिंह खेल परिसर में खूब पसीना बहाया। खिलाड़ी अपने चयन के लिए पूरे आश्वस्त दिखाई दिए। चयन प्रक्रिया में कुल 146 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें 106 लड़के और 40 लड़कियां थी। ट्रायल का यह दूसरा चरण चल रहा है। आज सिवानी खंड के खिलाड़ियों को ट्रायल हुआ।

उल्लेखनीय है कि खेल प्रतिभा तराशने के लिए सरकार द्वारा स्पीड नाम से योजना क्रियान्वित है। इसके अंतर्गत दो वर्ग बनाए गए हैं, जिसमें पहला आठ से 14 आयु वर्ग तथा दूसरा 14 से 19 आयु वर्ग है। खेलों में 30 मी. फ्लाइंग रेस, 800 मी.रेस, 6 गुणा 10 मीटर शटल रेस, ब्राॅड जंप, मेडिसन बॉल, बर्थ बैंड आदि खेल शामिल हैं। ट्रायल स्टेडियम के सहायक इंचार्ज कोच प्रेम सिंह की देखरेख में हुई। उन्होंने बताया ट्रायल 75 प्रतिशत अंक लेेने वाले खिलाड़ियों को तीसरे चरण में स्थान मिलेगा। उन्होंने बताया कि सिवानी खंड के जो खिलाड़ी आज ट्रायल देने से वंचित रह गए हैं, वे मंगलवार को भी ट्रायल दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार बुधवार को तोशाम खंड के खिलाड़ियों का ट्रायल होगा। मंगलवार को गांव अलखपुरा, डाडम, पिंजोखरा, मिरान, बागनवाला, गारनपुरा, सागवन, बिडौला, छपार रांगड़ान, झांवरी, थिलौड़, भारीवास, ईशरवाल, कतवार, खावा, देवावास, खानक, सरल रोढ़ा के खिलाड़ियों का ट्रायल होगा। इसी प्रकार बुधवार को बुशान, पटौदी, आलमपुर, हसान, मंढ़ान, खरकड़ी सोहान, ढ़ाणीमाहू, रिवासा, धारण, दुल्हेड़ी निगाना के खिलाड़ियों का ट्रायल होगा। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को संडवा तोशाम के खिलाड़ियों का ट्रायल होगा। इस अवसर पर कुश्ती कोच सुभाषचंद्र, सतबीर सिंह, रणधीर सिंह, विष्णुदास, सत्यनारायण, संजय मलिक, रोशनी, योगा कोच रमेश, फुटबॉल कोच कुलदीप, जूडो कोच निर्मल, वालीबॉल कोच सुनीता, एथलेटिक्स कोच रफीकखान, डीपीई देवेंद्र शर्मा, जिले सिंह पीटीआई, राजेश कुमार, सावित्री, सुरेंद्र सुरा बिजेंद्र आिद उपस्थित थे।

चौधरी सुरेंद्र सिंह खेल परिसर में स्पैट प्रक्रिया के दौरान गेंद फेंकता खिलाड़ी।