- Hindi News
- ढाणा लाडनपुर में लगाया कानूनी जागरूकता शिविर
ढाणा लाडनपुर में लगाया कानूनी जागरूकता शिविर
भिवानी | गांवढाणा लाडनपुर में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से कानूनी साक्षरता शिविर लगाया गया। इसमें ग्रामीणों को मानवाधिकार, महिलाओं के अधिकार, राष्ट्रीय एकता, कन्या भ्रूण हत्या आदि के बारे में जानकारी दी गई। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी स्वाति सहगल ने दी। उन्होंने बताया कि शिविर में अधिवक्ता सत्यपाल बूरा और पवन बेडवाल ने कानूनी जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को खाप पंचायतों की सामाजिक भूमिका, मंगलमुखी नागरिकों के मौलिक अधिकार आदि के बारे में बताया।