भगवत कौशिक बने प्रधान
भिवानी | प्रेरकसंघ हरियाणा की बैठक सोमवार को गांव उमरावत में हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के संयोजक भगवत कौशिक ने की। इसके बाद सर्व सम्मति से संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें संघ के प्रधान भगवत कौशिक, उपप्रधान सुभाष चंद्र, सचिव संजय कोंटिया, सहायक सचिव मुनेश कुमार, कोषाध्यक्ष ईश्वर सिंह को रमेश मखीजा, धर्मेंद्र सिंह को सदस्य नियुक्त किया गया। इसके अलावा कोर कमेटी की बैठक में कैथल का प्रधान कश्मीर सिंह को, भिवानी का प्रधान मोहनलाल, महेंद्रगढ़ का प्रधान कर्ण सिंह, फरीदाबाद का प्रधान जितेंद्र, दादरी प्रथम का प्रथम सरजीत सिंह को नियुक्त किया गया। प्रधान भगवत कौशिक ने बताया कि भिवानी खंड की सभी कार्यकारिणी काे भंग कर दिया गया है और जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।