पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेपाली युवती को इंसाफ दिलाने की आवाज उठाई

नेपाली युवती को इंसाफ दिलाने की आवाज उठाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसएफआईके बैनर तले सोमवार को राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राएं, राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थी बंसीलाल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने रोहतक में नेपाली युवती के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में प्रदर्शन किया। ये विद्यार्थी प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय तक पहुंचे। इस प्रदर्शन की अगुवाई एसएफआई जिला प्रधान क्रांति ने की तथा विद्यार्थियों की चार मुख्य मांगों का ज्ञापन डीसी के माध्यम से सीएम के नाम भेजा। इनमें रोहतक की घिनौनी घटना को अंजाम देने वाले दरिंदों को जल्द गिरफ्तार करके कड़ी से सजा देने, मुख्य रूटों पर छात्राओं के लिए विशेष बसे चलाई जाने, सभी बसों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने सरकार तथा प्रशासन महिला सुरक्षा के मुद्दों पर भाषण देने बंद करके सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करना शामिल हैं।

छात्र नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा केन्द्र सरकार चुनावों ने महिला सुरक्षा पर बडे़ बडे़ भाषण दिए थे। मगर उन भाषणों के दम पर महिला सुरक्षा नहीं होगी, जमीनी हकीकत में सख्त कानून बनाने होंगे पुलिस को सख्त निर्देश देने होंगे। उन्होंने कहा कि आम जनता के सामने हरियाणा सरकार केन्द्र सरकार की पोल खुल चुकी है। आज जनता को पता चल गया है कि मोदी खट्टर सरकार केवल बड़बोली सरकार है। ये सरकारें जनता महिलाओं के हित की नहीं है। इसलिए हमें संगठित होकर अपने हक की लड़ाई लडऩी होगी। उन्होंने कहा कि अगर हमने संघर्ष नहीं किया तो इसी तरह रोज दरिंदे हमारी बहन-बेटियों को नोचते रहेंगे और हम सरकार की ओर मुंह उठाए देखते रहें। मगर अब समय गया है घर से निकलने का, संघर्ष करने का व्यवस्था को बदलने का। ये सब हमें ही करना पड़ेगा। इस प्रदर्शन को एसएफआई की महिला काॅलेज की यूनिट से सचिव वंदना, उपप्रधान पूजा, राजकीय महाविद्यालय की एसएफआई यूनिट से विनोद, अजय, सुमीत बराड़, वैश्य कॉलेज की यूनिट के प्रधान प्रदीप, जेबीटी स्टूडेंट फोरम एसएफआई के जिला कन्वीनर प्रवीन, तोशाम महिला काॅलेज की यूनिट से प्रधान सुमन गढ़वाल आदि ने भी अपनी ओर से समर्थन दिया।

सभी विद्यार्थियों ने डीसी को ज्ञापन देने के बाद फैसला लिया कि अगर बुधवार तक प्रशासन उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं करता है 12 फरवरी को वे इस आंदोलन को राज्यव्यापी रूप देते हुए हरियाणा के सभी कॉलेजों में हड़ताल करेंगे। इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रियंका, नीतू , सोनिया, ममता, मीनाक्षी, मनीषा, प्रीति, निकी, मधु, भावना, नवीन, शमशेर, सौरभ, नितिन, मोनिका, शगुन, संजीत, मोनू, कुलभूषण, पिंकी, ललिता आदि थे।

नेपाली युवती से दुष्कर्म हत्या के विरोध में शहर में प्रदर्शन करते चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के विद्यार्थी।