पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हत्या के बाद नांगल के खेत में जलाई थी बलबीर की लाश

हत्या के बाद नांगल के खेत में जलाई थी बलबीर की लाश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | भिवानी

हत्याके बाद बलबीर की लाश को खुर्द बुर्द करने के लिए नांगल के नंबरदार रामफल के खेत में शव को जला दिया था। यह खुलासा पुलिस की गिरफ्त में आए नसीब ने किया है। बलबीर मिसिंग केस में सफलता के साथ ही गांव नांगल में सदर पुलिस द्वारा बरामद की गई जली हुई लाश की मिस्ट्री भी सुलझ गई है। बलबीर हत्याकांड में पुलिस ने नसीब के अलावा एक अन्य शख्स का हाथ भी बताया है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में सरगर्मी से छापामारी कर रही है।

डीएसपी अमित भाटिया ने बताया कि नसीब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया है कि बलबीर की हत्या कर दी गई थी और उसके शव को नांगल के खेतों में जलाकर खुर्द बुर्द करने का प्रयास किया था। बलबीर के शव को सदर पुलिस 6 सितंबर को रामफल के खेत से बरामद कर चुकी है। जबकि बलबीर पुराना बस स्टैंड से 5 सितंबर को घर से लापता हुआ था। इस हत्याकांड की अहम कड़ी जोडऩा अभी बाकी है, क्योंकि इस हत्याकांड में दूसरे शख्स को पुलिस सरगर्मी से तलाश रही है। हत्या के पीछे क्या वजह रही हैं, अभी इस बात का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। बलबीर के भाई बलवान मुकेश ने शुरुआत से ही नसीब पर उसके भाई की हत्या किए जाने का शक जताया था। इसी शक के आधार पर पुलिस इस मामले में मुस्तैदी से लगी हुई है। बलबीर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में सीआईए साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है। पुलिस रविवार को इस हत्याकांड का पटाक्षेप करेगी।