पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यो सारा रोला पतली कमर का…पर की मस्ती

यो सारा रोला पतली कमर का…पर की मस्ती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी. छात्रा संगीता और मीनाक्षी ने पंजाबी कल्चर का दर्शाया तो छात्रा ज्योति ने हरियाणवी कल्चर की यादें ताजा कर दी। कार्यक्रम के अंत में हरियाणवी गीत यो सारा रोला पतली कमर सांग पर ऑडिटोरियम में उपस्थित सभी छात्राओं ने जमकर मस्ती की।

भिवानी. राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में प्रतिभा खोज कार्यक्रम में प्रस्तुतियों पर झूमती छात्राएं।

भास्कर न्यूज | भिवानी

राजीवगांधी महिला महाविद्यालय में शनिवार को प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने नृत्य, गजल, गीत भजन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कॉलेज प्राचार्य डॉ. सत्यवीर सिंह कलोईया रहे तो अध्यक्षता डॉ. अनीता बिबयान ने की। प्राचार्य कलोईया ने मां सरस्वती के चित्र समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच का संचालन त्रिलोकचंद ने किया। गायन संबंधी स्पर्धाओं में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. ललिता शर्मा, डॉ. मंजू पंवार डॉ. सविता गौड़ ने निभाई तो नृत्य स्पर्धा में डॉ. र| कौर, डॉ. सुनीता यादव डॉ. ललिता शर्मा ने निभाई।

नृत्य स्पर्धा में छात्राओं ने एकल ग्रुप में प्रस्तुति दी। छात्रा संगीता और मीनाक्षी ने पंजाबी कल्चर का दर्शाया तो छात्रा ज्योति ने हरियाणवी कल्चर की यादें ताजा कर दी। नृत्य के अलावा गायन स्पर्धा में छात्राओं ने श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम, जीना यहां मरना यहां, जीने लगा हूं पहले से ज्यादा, तुझे याद ना मेरी आई सहित अनेक गीत, भजन गजल प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत में हरियाणवी गीत यो सारा रोला पतली कमर सांग पर ऑडिटोरियम में उपस्थित सभी छात्राओं ने जमकर मस्ती की। इस अवसर पर डॉ. रामअवतार, डॉ. भीम सिंह, डाॅ. सुरेश कुमारी, श्वेता, रीना सहित स्टॉफ सदस्य अनेक छात्राएं उपस्थित थी।