पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर के हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ. जेबी गुप्ता का निधन

शहर के हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ. जेबी गुप्ता का निधन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | अणुव्रतसमिति के निवर्तमान अध्यक्ष और शहर के प्रमुख हार्ट स्पेशलिस्ट डाॅ. जेबी गुप्ता का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को रामबाग में किया गया। इस दौरान उनके बड़े बेटे डाॅ. एलबी गुप्ता ने उन्हें मुखाग्नि दी।

डॉक्टर जेबी गुप्ता पिछले एक साल से बीमार चल रहे थे। इस कारण उनका गुडगांव के एक निजी अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। इस दौरान शुक्रवार देर रात डॉ. गुप्ता का निधन हो गया। डाॅ. गुप्ता ने शहर में हार्ट विशेषज्ञ के रूप में विशेष ख्याति हासिल की। इसके अलावा वे लगातार चाल साल तक अणुव्रत समिति के अध्यक्ष भी रहे। उनके कार्यकाल के दौरान अणुव्रत समिति को देश की श्रेष्ठ अणुव्रत समिति का सम्मान भी मिला। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा आहुलाना (गोहाना) से प्राप्त की जहां उनके पिता टीचर थे। उन्होंने रोहतक पीजीआई से एमबीबीएस तथा एमडी की डिग्री हासिल की और कई साल तक सामान्य अस्पताल भिवानी में भी नौकरी की। वे पिछले कई सालों से कैप्टन हवासिंह मुक्केबाजी एकेडमी के अध्यक्ष भी रहे हैं। शनिवार को हुए उनके अंतिम संस्कार में घनश्याम सर्राफ, महंत चरणदास, सुरेन्द्र जैन एडवोकेट, रमेश कुमार, लक्ष्मण अग्रवाल, सुखबीर दलाल, पवन बुवानीवाला, अनिल संघई, देवराज तोशामिया, बिल्लू कुंगडिय़ा, होशियार सिंह बुडानिया, बलदेव घणघस, पुनीत मस्ता, डाॅ. पीके आनंद, डाॅ. केसी काजल, डाॅ. केएम गोयल, कमल सिंह, अजय सर्राफ, डाॅ. शिवशंकर भारद्वाज, डाॅ. शिवकांत, डाॅ. रमाकांत शर्मा, डाॅ. वीवी दीक्षित, रमेश तंवर, अतुल कुमार आदि शामिल थे।

उधर, तेरापंथ भवन में आचार्य महाश्रमण की शिष्या साध्वी उज्जवल कुमारी के सानिध्य में समाज के लोगों ने अणुव्रत समिति के पूर्व अध्यक्ष डाॅ. जेबी गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान साध्वी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि डाॅ. गुप्ता एक मिलनसार, मृदुभाषी तथा सेवाभावी चिकित्सक थे।