अग्रसेन जयंती पर कार्यक्रम आज से: विजय
पत्रकारों से बातचीत करते श्रीअग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय बंसल, सुरेश बंसल, विनोद जैन, अभिषेक बंसल।
भास्कर न्यूज | भिवानी
श्रीअग्रवाल सभा भिवानी द्वारा महाराज अग्रसेन जयंती समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। इस समारोह के तहत 14 सितंबर से लेकर 25 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही 3 अक्टूबर को वैश्य कालेज के सामने महाराज अग्रसेन भवन का भूमि पूजन भी किया जाएगा।
यह जानकारी सभा के प्रधान विजय बंसल टैणी ने शुक्रवार को अग्रसेन भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। उन्होंने बताया कि इस जयंती समारोह का शुभारंभ १४ सितंबर को स्वास्थ्य जांच शिविर से होगा। शिविर हालु बाजार स्थित अनारा देवी स्कूल में लगाया जाएगा। १६ सितंबर को श्रीराम पाठशाला में छात्रों को फल वितरित किए जाएंगे। १८ सितंबर को केएम पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम, २० सितंबर को कवि सम्मेलन का आयोजन गोबिंदराम टिबड़ेवाल सभागार में किया जाएगा, जिसमें हरिओम पंवार, डाॅ. कुंवर बेचैन, प्रवीन शुक्ल, डा.सुनील जोगी, दिनेश रघुवंशी चिराग जैन आदि भाग लेंगे। २१ सितंबर को गोबिंदराम टिबड़ेवाल सभागार में कव्वाली की शाम महाराज अग्रसेन के नाम आयोजित की जाएगी, जिसमें एहसान भारती घुंघरू वाले अपनी टीम के साथ पहुंचेंगे। २३ सितंबर को बनवासी कल्याण आश्रम में बच्चों को भोजन वितरित किया जाएगा। २५ सितंबर को अग्रसेन चौक स्थित अग्रसेन भवन में ध्वजारोहण माल्यार्पण समारोह उसी दिन शाम चार बजे शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी।
बंसल ने बताया कि अक्टूबर शुक्रवार को सुबह बजे हवन का आयोजन किया जाएगा। लगभग एक हजार एकड़ भूमि पर महाराज अग्रसेन भवन का भूमि पूजन किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में मामनचंद अग्रवाल, सुमित खेमका, उमाकांत भोली, सुरेश डब्बेवाला, संदीप गुप्ता, अभिषेक बंसल, विनोद ,राजकुमार ,श्यामलाल नवे वाला, पवन ,अशोक लालावासिया,पवन भरतिया, मोतीलाल ,महेन्द्र कुंगड़ ,सुमित गोयल ,समेत अनेक लोग मौजूद थे।