- Hindi News
- खापों का राजनीतिकरण नहीं होने देंगे : मान
खापों का राजनीतिकरण नहीं होने देंगे : मान
खापों का राजनीतिकरण नहीं होने देंगे : मान
भास्कर न्यूज | भिवानी
हरियाणाखाप प्रवक्ता ओमप्रकाश मान ने कहा कि खापों का राजनीतिकरण नहीं होने दिया जाएगा। यह बात उन्होंने सोमवार को जारी एक बयान में कही। उन्होंने कहा कि खापें सामाजिक कार्यों को करती रहेंगी तथा सामाजिक बुराइयों को मिटाते हुए समाजहित में अपनी लड़ाई लड़ती रहेंगी। जो व्यक्ति खापों को किसी पार्टी विशेष से जोडऩा चाहते हैं, उनकी मंशा को पूरा नहीं होने दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि खापों में शामिल लोग विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े हुए हैं। यह उनका व्यक्तिगत जुड़ाव है, इससे खापों का कोई लेना-देना नहीं है। खाप विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को समर्थन नहीं देंगी। उन्होंने कहा कि कुछ स्वयंभू खाप नेता, खाप पंचायतों को पार्टी विशेष से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इसकी वे निंदा करते है।