- Hindi News
- जमात मोहम्मद के साथ श्रीकृष्ण जिंदाबाद करती है: अनवरुद्दीन
जमात मोहम्मद के साथ श्रीकृष्ण जिंदाबाद करती है: अनवरुद्दीन
बैंककाॅलोनी स्थित संस्कार पब्लिक स्कूल में अहमदिया मुस्लिम जमात ने सोमवार काे सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति और आपसी भाई चारा स्थापित करना है। सम्मेलन की अध्यक्षता जमात के जिला इंचार्ज अनवरुद्दीन ने की। उन्होंने बताया कि जमात विश्वशांति, धार्मिक सद्भावना तथा प्यार सब से नफरत किसी से नहीं का नारा विश्व के 206 देशों में पैगाम पहुंचा रही है। जमात सभी धर्मों का सम्मान करती है। दुनिया में रहने वाले सभी इंसानों को उच्च शिक्षा के जरिए समाज और राष्ट्र को संवारा जा सकता है।
जमात अहमदिया मानव जाति से ऐसी मुहब्बत करती है, जैसे मां अपने बच्चों से करती है। इमाम जमाअत अहमदिया हजरत मिर्जा मसरूर अहमद ने सभी देशों में बसने वाले अहमदियों को शिक्षा दी है कि वे जिस देश में रहते हैं। उस देश के वफादार बन कर रहें। जिला प्रधान सुबैर हुसैन ने बताया कि अहमदिया ने कहा था कि मैं इस बात का विरोधी हूं कि धर्म के लिए तलवार उठाई जाए और धर्म के लिए ईश्वर के बंदों का खून किया जाए ये हमारे धर्म की शिक्षा नहीं है। अहमदिया मुस्लिम जमात जहां हजरत मोहम्मद जिंदाबाद के नारे लगाती है। वहीं श्री कृष्ण जी महाराज, श्रीरामचंद्र जी महाराज, हजरत ईशा जी, श्री गुरु नानक देव जी महाराज और श्री गौतम बुद्ध जी महाराज जिंदाबाद के नारे भी लगाती है।