शहीद परिवारों को किया सम्मानित
भिवानी | जयहिंदमंच राष्ट्रीय सैनिक संस्था द्वारा जयहिंद दिवस एवं शहीद परिवारों के सम्मान में रविवार को गोबिंदराम टिबड़ेवाल सभागार में कार्यक्रम किया। इसमें परमार्थ आश्रम ऋषिकेश के मुनि चिदानंद सरस्वती महाराज, पूर्व राज्यपाल बीके एन छिब्बर, एस्ट्रो अंकल गुरू पवन सिन्हा, कर्नल टीपी त्यागी, राजेंद्र सिंह, राजेश चेतन, चित्रलेखा शर्मा, विष्णुकांत चतुर्वेदी, मेजर जनरल आरपी आदि शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी बशेसर लाल शर्मा ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय कवि गजेंद्र सोलंकी, अनिल अग्रवंशी, बलजीत कौर तन्हा ने देशभक्ति कविताएं पेश की। मुख्य अतिथि अन्य अतिथियों को जयहिंद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा राष्ट्रीय सैनिक संस्था के अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में दीदार भारद्वाज, नारायणप्रकाश जेई, प्राचार्य जगमोहन सिंह, बलदेव शर्मा, करनैल बागड़ी मौजूद थे।