कर्मचारियों को ईवीएम का प्रशिक्षण दिया
लोहारू में स्थापित किया कंट्रोल रूम
जिले के सभी विस क्षेत्रों में लगाई पर्यवेक्षकों की ड्यूटी
एसडीएमएवं तोशाम विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी हवा सिंह पचार के निर्देशानुसार सोमवार को राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकंडरी स्कूल में शिक्षकों अन्य विभागों के कर्मचारियों को ईवीएम का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का कार्य 21 सितंबर तक दो ग्रुपों में होगा। पहला ग्रुप सुबह आठ बजे से दस बजे तक होगा, जिसमें स्कूल स्टाॅफ के सदस्य शामिल होंगे। दूसरा ग्रुप 11 बजे शुरु होगा, जिसमें अन्य विभागों के कर्मचारी शामिल होंगे। इस ग्रुप को दोपहर एक बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का कार्य छोटे-छोटे समूह बनाकर दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश मांजू ने कहा कि चुनाव एक पर्व की तरह होता है। कर्मचारी चुनाव ड्यूटी को बोझ माने और पूरी निष्ठा लग्न से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी ड्यूटी को गंभीरता से लें और किसी भी प्रकार की कोताही बरतें।
, मास्टर ट्रेनर सुनील जैन ने कर्मचारियों को ईवीएम मशीन की सभी जानकारी बारीकी से दी। उन्होंने मॉक पोल के बारे में विस्तार से बताया। कर्मचारियों को बैटरी निकालने डालने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। कर्मचारियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश दिए गए। स्कूल प्राचार्य केके शर्मा ने भी कर्मचारियों को चुनाव से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी दी।
तोशाम के राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकंडरी स्कूल में शिक्षकों अन्य विभागों के कर्मचारियों को ईवीएम का प्रशिक्षण देते ट्रेनर।