कांग्रेस को सिखाएं सबक : दिग्विजय
भास्कर न्यूज | भिवानी/बवानीखेड़ा
इनसोके राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि यही समय है कांग्रेस को उनके काले कारनामों के लिए सजा देने का। इनेलो को दिया गया एक एक वोट ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में प्रदेश में इनेलो की सरकार बनाने में सहायक होगा। चौटाला रविवार देर शाम चौ. देवीलाल सदन सोमवार को शहीद गुलाब सिंह पार्क में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्याशी निर्मला सर्राफ जहां एक समाज सेविका है वहीं बवानीखेड़ा से प्रत्याशी दया भुरटाना पेशे से वकील है। निर्मला सर्राफ में सेवा भाव का एक जज्बा है। उन्हें पूरा विश्वास ही नहीं पूरा यकीन है कि वे विधायक बनने के बाद लोगों की सेवा भाव में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। 24 घंटे लोगों की सेवा में लगी रहेंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को दोनों ही पार्टी प्रत्याशियों को भारी मतों से विजय बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चौधरी देवीलाल के लाखों अनुयायी हैं। इनेलो ही हरियाणा को चौधरी देवीलाल के सपनों का प्रदेश बनाना चाहती है। इसलिए आप सभी प्रदेश के सुनहरे भविष्य के लिए इनेलो का साथ दें। उन्होंने 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल के जन्मदिवस पर जींद में होने वाली प्रदेश स्तरीय रैली का भी निमंत्रण दिया। इस अवसर पर बलदेव सिंह घनघस, निर्मला सर्राफ, दया भुरटाना, सुनील लांबा, पुनीत मस्ता, जितेंद्र शर्मा, प्रदीप खरकिया, सुनहरी देवी, भानी देवी, गौरीशंकर प्रजापत, राजबीर तालु, रामफल फौजी, रामेश्वर चांग, सुमन कुंगड़, जगन्नाथ महता, प्रदीप, बिजेंद्र बड़सी, पवन पुनिया, मनीष शंकर, आजाद गिल, कृष्ण फौगाट, आजाद बूरा बलजीत वर्मा समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बवानीखेड़ा में पार्टी प्रत्याशी दया भुरटाना के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते इनेलो नेता दिग्विजय सिंह चौटाला।