पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वन विभाग मजदूर यूनियन ने डीएफओ का पुतला फूंका

वन विभाग मजदूर यूनियन ने डीएफओ का पुतला फूंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | वनविभाग मजदूर यूनियन द्वारा वनमंडल अधिकारी कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को छठे दिन भी जारी रहा। इस दौरान कर्मचारियों ने विभाग के डीएफओ का पुतला फूंकते हुए नारेबाजी की।

इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि विभागीय अधिकारियों द्वारा कानून नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सरकारी अधिसूचना, विभागीय कमिश्नर मुख्य सचिव द्वारा जारी किए आदेशों को रद्दी की टोकरी में फेंका जा रहा है। इसके अलावा मजदूरों कर्मचारियों को लाभ पहुंचाने सुरक्षा करने वाले पत्रों की फाइलों को एक ओर रख दिया जाता है। अधिकारी गैर कानूनी तरीके अपनाकर जनता के खून-पसीने द्वारा एकत्र पैसा वन संवर्धन में लगाने की बजाय अपनी जेब भर रहे हैं।

वन मजदूरों की मांगों को जायज मानते हुए वन कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान धर्मपाल सिंह ने धरने का समर्थन करते हुए कहा कि मजदूरों की मांग जायज हैं। समय-समय पर सरकार उच्चाधिकारियों द्वारा जारी आदेशों को लागू करना चाहिए। उच्च न्यायालय के आदेशों के बावजूद नियमितिकरण के आदेश जारी नहीं किए जा रहे। उन्होंने कहा कि विभाग में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी ठेके पर लगाए मजदूरों का रिकार्ड ही नहीं है।

जिला वन अधिकारी का पूतला लेकर प्रदर्शन करते वन कर्मचारी।