पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा की सरकार बनी तो मिलेगा रोजगार: सर्राफ

भाजपा की सरकार बनी तो मिलेगा रोजगार: सर्राफ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | भाजपाप्रत्याशी एवं निवर्तमान विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। सर्राफ सोमवार को लिबर्टी हाऊस में अभिषेक बंसल सम्मान समारोह में उपस्थित नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इनेलो ने अपने अपने शासनकाल में युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए कोई कार्य नहीं किया। इसी के चलते आज बेरोजगारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर जिले में बड़े बड़े उद्योग लगवाएं जाएंगे ताकि युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो सके।