- Hindi News
- हत्या प्रयास के मामले में एसपी से मिले ग्रामीण
हत्या प्रयास के मामले में एसपी से मिले ग्रामीण
हत्या प्रयास के मामले में एसपी से मिले ग्रामीण
भिवानी | गांवगुडाना निवासी एक विधवा महिला के घर में घुसकर कुछ लोगों द्वारा उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने के मामले में सोमवार दोपहर को ग्रामीण एसपी से मिले। पीडि़त महिला गुडाना निवासी निर्मला देवी ने बताया कि वह विधवा है और गांव से दूर खेत में बने हुए मकान में रहती है। उसका एक बेटा दिल्ली पुलिस में है जबकि दूसरा बेटा भी दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा है। गत १७ जून २०१४ की रात डेढ़ बजे चार लोगों ने उसके घर में घुसकर उसके मुंह गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। जब उसने किसी तरह से उनके चंगुल से छुड़ाकर शोर मचाया तो परिवार के लोग वहां पहुंच गए। सभी आरोपी मौका से भाग खड़े हुए। इस संबंध में निर्मला ने पहले भी परिजनों के साथ यहां पहुंचकर एसपी को शिकायत दी, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों ने कहा कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और विधवा महिला को न्याय दिलाया जाए। एसपी ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।