- Hindi News
- आश्वासन के बाद भी नहीं बनी सड़क, मुख्य प्रशासक को अवगत कराएंगे
आश्वासन के बाद भी नहीं बनी सड़क, मुख्य प्रशासक को अवगत कराएंगे
सोमवारको भिवानी रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक सेक्टर 13 में हुई। इसकी अध्यक्षता सेक्टर 13 के प्रधान रामकिशन शर्मा ने की। बैठक में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पास किए गए।
रामकिशन शर्मा ने बताया कि सात जुलाई को हिसार में एसोसिएशन की बैठक राजीव रंजन प्रशासक के साथ हुई थी और उन्होंने कहा था कि सेक्टर में क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग को एक माह में बनवाने का आदेश दिया था, लेकिन अभी तक क्षतिग्रस्त सड़कों को बनाने का काम शुरू नहीं हुआ है इसलिए एसोसिएशन ने फैसला लिया कि इस बारे में मुख्य प्रशासक पंचकुला को अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा मकान नंबर 3533 वाली लाइन में सीवर का कनेक्शन ही नहीं है, जिससे गंदा पानी आस-पास के प्लॉटों में जमा हो जाता है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है इसलिए मुख्य प्रशासक को भी इस बारे में सूचित किया जाएगा। सेक्टर 13 में सिटी बस सेवा शुरू करवाने की मांग को लेकर रोडवेज जीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
उन्होंने बताया कि सेक्टर में अभी भी फर्जी वोट बने हुए है इसलिए चुनाव कार्यालय को लिखा जाएगा कि जल्द से जल्द उन वोटों को कैंसिल किया जाए ताकि विधानसभा चुनाव में इनका गलत प्रयोग हो सके। सेक्टर में दोबारा से बंदरों का आतंक फैला हुआ है इसलिए नगर परिषद अधिकारियों को पत्र लिखकर समस्या के बारे में अवगत कराया जाएगा हर दूसरे माह के आखिरी रविवार को एसोसिएशन की बैठक होगी। इस अवसर पर विजय एसई, डॉ. सुरेंद्र यादव, जगदीश राय, एमपी शर्मा, विजय, जीवनदास, रमेश जैन, अजय, रामधन, कृष्ण धवन, अनिल, रमेश जैन, राजेंद्र अग्रवाल, शिवकांत, मदन, राजेश तंवर सहित अनेक सेक्टर वासी उपस्थित थे।
सेक्टर 13 रेजीडेंट्स वेलफेयर एसो. की बैठक को संबोधित करते रामकिशन शर्मा।