पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ड्यूटी से लौट रहे पब्लिक हेल्थ के कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत

ड्यूटी से लौट रहे पब्लिक हेल्थ के कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोलागढ़ के पास भिड़ीं कारें, एक चालक की मौत

भिवानी-लोहारूमुख्य मार्ग पर गांव गोलागढ़ के समीप टरेनो अंबेसडर गाड़ी की आमने सामने की टक्कर में चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अंबेसडर गाड़ी के चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सभी घायलों को सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां से गंभीर हालत होने पर तीन लोगों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस अस्पताल में पहुंच गई।

गांव डाब ढाणी निवासी कृषि विभाग में एडीओ सुरेंद्र कुमार अपनी टरेनो गाड़ी से सोमवार दोपहर ढाई बजे भिवानी रहे थे। जैसे ही वे गांव गोलागढ़ के समीप पाथरावाली मोड़ के समीप पहुंचे तो अचानक ही लिंक मार्ग से एक अंबेसडर गाड़ी मुख्य सड़क पर गई। टरेनो गाड़ी अंबेसडर की जबरदस्त टक्कर हुई। इसमें गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। अंबेसडर गाड़ी के चालक गांव गोलागढ़ निवासी जयसिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टरेनो गाड़ी में सवार कृषि विभाग के एडीओ गांव ढाबढाणी निवासी सुरेंद्र कुमार, ढाबढाणी निवासी जेबीटी टीचर सतबीर सिंह, जमींदार ईश्वर सिंह गांव जुई निवासी डा. बलबीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से सुरेंद्र कुमार, सतबीर सिंह डा. बलबीर की गंभीर हालत होने पर पीजीआई रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक अंबेसडर चालक एक राजनेता की लंबे अर्से से गाड़ी चलाता था।

रोहतक रोड हुन्नमल की प्याऊ के निकट सड़क हादसे में जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी रामपाल की मौत के बाद कार्रवाई करते एएसआई आनंद सिंह।