पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेडटीचर के तबादले पर स्कूल में ताला

हेडटीचर के तबादले पर स्कूल में ताला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवारसुबह गांव पालुवास के ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल पर ताला जड़ दिया। ग्रामीण जीपीएस के हेड टीचर विक्रम सिंह के तबादला किए जाने पर भड़के हुए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि वे पहले भी इस मामले को लेकर डीईओ, डीईईओ डीसी से मिल चुके हैं, मगर उनकी मांग पर कोई कदम नहीं उठाया गया। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने हेडटीचर के तबादला आदेश रद्द नहीं किए जाने के मामले में राजकीय प्राथमिक पाठशाला के गेट पर ताला जड़ दिया।

पूर्व सरपंच कंवरपाल पालुवास, मांगेराम, सुरेंद्र पालुवास, कुलदीप, संजय पंच, सत्यनारायण, सुनील, सुरेश कुमार, राजपाल, प्रेम, सुदीप, सतपाल पूनिया, हरीश, अशोक, सुमन, रह्वाजा, विजयपाल, हरकेश, सोनू, बाला, फुली, अमित कुमार,सुभाष सविता देवी, सुमन कुमारी जयवीर सिंह ने कहा कि हेडटीचर विक्रम सिंह का तबादला सिवानी खंड के गांव गरवा में कर दिया था। जबकि उनकी जगह किसी दूसरे शिक्षक को यहां भेज दिया गया। विक्रम सिंह की कार्यप्रणाली से ग्रामीण संतुष्ट हैं और इनकी जगह किसी दूसरे शिक्षक को वे यहां पसंद नहीं करते। जो शिक्षक यहां पर भेजा गया है, उसकी वहां पर काफी शिकायतें रही हैं, ऐसे में यहां आने के बाद भी स्कूल में शैक्षणिक माहौल बिगड़ जाएगा, जिसका असर उनके बच्चों पर पड़ेगा। ग्रामीण अपनी मांग शिक्षा अधिकारियों के समक्ष रख चुके हैं, मगर इसके बावजूद भी उनकी मांग पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। विद्यालय की स्कूल मैनेजमेंट कमेटी , जीपीएस जीएचएस स्कूल की संयुक्त बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया है कि शिक्षा विभाग जब तक उनकी मांगों को नहीं मानेगा वे विद्यालय पर तालाबंदी नहीं खोलेंगे।

सोमवार को विद्यालय पर तालाबंदी की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने आश्वासन दिया। इसके बाद स्कूल का ताला खोलकर ग्रामीण डीईईओ दफ्तर पहुंचे। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतबीर सिंह सिवाच ने बताया कि गांव पालुवास की पंचायत ग्रामीणों की मांग शिक्षा निदेशालय भेज दी गई है। शिक्षा निदेशालय से जो भी आदेश आएंगे, उनकी पालना की जाएगी। फिलहाल ग्रामीणों ने विद्यालय में उनके अनुरोध पर ताला खोल दिया।

गांव पालुवास के राजकीय उच्च विद्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी करके विरोध जताते ग्रामीण।