बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता जुटाई
भिवानी | जम्मूकश्मीर में आई आपदा ने सारे देश को झकझोर दिया है। सोमवार को भिवानी से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ युवा कार्यकर्ता एकजुट होकर शहर के मुख्य बाजारों से राहत कोष के लिए राशि एकत्रित करने का अभियान चलाया। संघ कार्यकर्ताओं ने घंटाघर से सराय चौपटा, बिचला बाजार, हालु बाजार, बर्तन बाजार, जैन चौक आदि क्षेत्रों में धन संचय किया। इस अभियान में प्रवीण गर्ग, लक्ष्मी नारायण धनानिया, रमेश सिंघल, शिव प्रकाश, सत्यनारायण मित्तल, राधेश्याम, संजय चहल, संदीप अग्रवाल, पुरुषोत्तम लोहिया सहित अनेक लोग शामिल थे।
भिवानी. बिचला बाजार में जम्मू कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायतार्थ राशि एकत्रित करते आरएसएस के सदस्य व्यापारी प्रवीन गर्ग।