- Hindi News
- महिलाएं स्वावलंबन को बढ़ावा दें: प्रेमवती
महिलाएं स्वावलंबन को बढ़ावा दें: प्रेमवती
भिवानी | लेबरकाॅलोनी में मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत जन शिक्षण संस्थान द्वारा महिलाओं में स्वावलंबन को बढाने के लिए सोमवार को सिलाई कढ़ाई ब्यूटी पार्लर शिक्षा सेंटर शुरू किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि सुपरवाइजर प्रेमवती गोयत थी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं में प्रतिभाओं को निखारने उनमें स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर, आर्ट एंड क्राफ्ट अन्य हस्त कलाओं के सेंटर भिवानी हलके के सभी वार्डों ग्रामीण क्षेत्रों में खोले जाएंगे। इसकी शुरूआत विद्या नगर से की गई थी। इस अवसर पर किरण शर्मा ने कहा कि महिलाएं इन कोर्सों को लग्र से सीखती हैं तो वे स्वयं के रोजगार के साथ-साथ दूसरों के लिए भी रोजगार पैदा कर सकती हैं। यही नहीं ये कोर्स करने के बाद बैंक से लोन भी उपलब्ध हो जाता है। इस अवसर पर ब्यूटी पार्लर अनुदेशिका मंजु , संतोष, सविता शर्मा, दिव्या, नीलम, गुड्डी, सुनीता आदि थे। प्रेमवती गोयत ने बताया कि यहां से प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को प्रमाण पत्र भी उपलब्ध करवाए जाएंगे ताकि उन्हें अपने रोजगार शुरू करने के लिए बैंक से ऋण की सुविधा भी उपलब्ध हो सके।