पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुप्ता के निधन पर नेताओं ने भी जताया शोक

गुप्ता के निधन पर नेताओं ने भी जताया शोक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | शहरके प्रमुख चिकित्सक डाॅ. जेबी गुप्ता के निधन पर सोमवार को कई नेताओं और अन्य लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर शोक जताया है। इनमें मुख्य रूप से इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला, पूर्व विधायक रणबीर सिंह महेंद्रा, इनेलो के प्रदेश सचिव बलदेव घणघस आदि शामिल थे। इस दौरान दिग्विजय ने कहा कि डाॅ. जेबी गुप्ता के आकस्मिक निधन से उन्हें व्यक्तिगत क्षति हुई है। वे सामाजिक कामों के अलावा इनेलो की गतिविधियों में भाग लेते थे। इसके अलावा उनके निधन पर शोक जताने वालों में डाॅ. हरप्रीत, डाॅ. ध्रुव, प्रीतम दलाल, दरियाव सिंह ढिल्लो, दिलबाग चेयरमैन, सुरेश चावला, डाॅ. विशाल, संजय कोच, लाल सिंह, रामप्रताप शर्मा, दयाकिशन बूरा आदि शामिल थे।