पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेसीआई ने की गो सेवा

जेसीआई ने की गो सेवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | समाजसेवा में हर इंसान को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। गौ सेवा मनुष्य के लिए सबसे उत्तम कर्म है तथा हर मनुष्य को गो सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। यह बात नीमड़ीवाली गौशाला के प्रधान शेरसिंह आर्य ने कही। वे सोमवार को गायों की सेवा के लिए नीमड़ीवाली गौशाला में पहुंचे जेसीआई सदस्यों का स्वागत करते हुए बोल रहे थे। जेसीआई सदस्यों ने सोमवार पूरे दिन गौशाला में गायों की सेवा की। अपने एक दिवसीय सामाजिक कार्यक्रम के दौरान जेसीआई के सभी सदस्यों ने दिनभर नीमड़ीवाली में ग्रामीण परिवेश का आनन्द लिया और उसके बाद आर्य कन्या विद्यालय, शिक्षा मार्ग में बच्चों को फल वितरित किए। इस अवसर पर जेसीआई प्रधान विकास गुप्ता, सचिव आदित्य मित्तल, कोषाध्यक्ष उमाशंकर अग्रवाल, अशोक सिंगला, राजेश सिंगला, रमन जैन, रमेश, विवेक अग्रवाल, रतन अग्रवाल, शैलेन्द्र जैन आदि ने भाग लिया।