- Hindi News
- एसपी साहब! गांव में चाेरी की वारदात बढ़ रही हैं, कुछ करो
एसपी साहब! गांव में चाेरी की वारदात बढ़ रही हैं, कुछ करो
एसपी साहब! गांव में चाेरी की वारदात बढ़ रही हैं, कुछ करो
भास्कर न्यूज | भिवानी
चरखीदादरी क्षेत्र के गांव गुडाना के ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर को लघु सचिवालय परिसर में पहुंचकर एसपी को शिकायत सौंपी। ग्रामीणों ने एसपी से गांव में बढ़ रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने चोरी हुआ माल बरामद कर पीडि़त परिवारों को राहत पहुंचने की मांग की।
गांव गुडाना निवासी अनूप सिंह ने बताया कि 20 21 की रात को दो बजे उसके घर में तीन चार अज्ञात युवक घुस गए और उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोरों ने उसके घर से 68500 रुपये की नकदी सहित सोने चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। अनूप ने बताया कि उसके घर में फर्श घिसाई का काम चल रहा है और दरवाजे भी नहीं है। उसने बताया कि चोरी की वारदात में गांव का ही एक युवक शामिल है, जो शराब के ठेके पर काम करता है। मगर पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज किए जाने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की है। ग्रामीणों ने चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने की मांग की है।
गांव में आधा दर्जन के करीब चोरियां हो चुकी हैं। जिनकी शिकायत पुलिस को दी जा चुकी है। एसपी ने ग्रामीणों को इस संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसपी से मिलने वालों में किरण, कमलेश, राजबाला, मीना, संतोष, शकुंतला, राम गिरी, जसवंती, लक्ष्मीनारायण, रामचंद्र, सतबीर, नेत्रपाल शामिल हैं।
चोरी की घटनाएं रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक से मिलने जाते गुड़ाना के ग्रामीण।