- Hindi News
- अग्रसेन जयंती महोत्सव में लोगों से पर्यावरण को बचाने की अपील
अग्रसेन जयंती महोत्सव में लोगों से पर्यावरण को बचाने की अपील
केएमपब्लिक स्कूल परिसर में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत गुरुवार को श्री अग्रवाल सभा भिवानी द्वारा पर्यावरण स्वच्छता पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केएम पब्लिक स्कूल परिसर में पौधा लगाकर स्वच्छ पर्यावरण की कामना की।
अभियान का शुभारंभ करने पहुंचे कालीचरण केसान अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय बंसल टैणी ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव 25 सितंबर तक मनाया जा रहा है। जिसके तहत सभा इस प्रकार का जनसंदेश कार्यक्रम स्वच्छ पर्यावरण के लिए आयोजित कर रही है।
उन्होंने कहा कि आज प्रदूषित हो रहे पर्यावरण की रोकथाम के लिए आम आदमी को आगे आना चाहिए, ताकि पर्यावरण के बिगड़ते स्वरूप को बचाया जा सके। उन्होंने अपील की कि हर कोई विशेष उत्सव पर अधिक से अधिक पौधारोपण करें। ताकि हमें अच्छे पर्यावरण से अच्छी नाइट्रोजन ऑक्सीजन मिल सके। उन्होंने बताया कि 20 सितंबर को कवि सम्मेलन का आयोजन नई अनाज मंडी मेें होगा जिसमें राष्ट्रीय स्तर के कवि अपनी प्रस्तुति देकर शहरवासियों को अपनी रचनाओं से ओतप्रोत करेंगे।
इस अवसर पर देवेंद्र गुप्ता, विनोद गोयल, महाबीर डालमिया, राजकुमार मित्तल, सुमित खेमका, मामनचंद अग्रवाल, सुमित खेमका, उमाकांत भोली, सुरेश डब्बेवाला, संदीप गुप्ता, अभिषेक, बंसल, विनोद, डिब्बेवाला, राजकुमार, श्यामलाल नवेवाला, पवन, अशोक लालावासिया, पवन भरतिया, मोतीलाल ,महेन्द्र कूंगड़ ,सुमित गोयल ,समेत अनेक लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित करते सेठ कालीचरण केशान, विजय बंसल टैणी अन्य।