- Hindi News
- राजकीय सम्मान के साथ सैनिक का अंतिम संस्कार
राजकीय सम्मान के साथ सैनिक का अंतिम संस्कार
भिवानी | मध्यप्रदेश के सागर में नियुक्त सिग्नल कोर के हवलदार सुभाष की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को पूरे सैनिक सम्मान के साथ किया गया। सुभाष 15 सितंबर को रूटीन चैकअप के लिए पूना के सेना अस्पताल गया था। मगर उसका परीक्षण करने वाला चिकित्सक मुंबई गया हुआ था। इस कारण हवलदार सुभाष पूना से वापिस सागर के लिए चल पड़ा। मगर बाद में उसका शव १६ सितम्बर को मध्यप्रदेश के खंडवा रेलवे स्टेशन के करीब हारका के पास मिला। सुभाष के पास मिले कागजात से उसकी पहचान हो पाई। सुभाष सिंह करीब २१ साल पहले सेना में भर्ती हुआ था। उसकी अंतिम यात्रा में विधायक घनश्याम सर्राफ, सभापा प्रदेशाध्यक्ष नीलम अग्रवाल, इनेलो नेता बलदेव घणघस, परमजीत सिंह मड्डू आदि थे।
हालुवास निवासी हवलदार सुभाष सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित करते सेना अधिकारी।