- Hindi News
- जीवन में आगे बढ़ने के लिए खुद को रखें अपडेट
जीवन में आगे बढ़ने के लिए खुद को रखें अपडेट
राजीवगांधी महिला महाविद्यालय के प्रांगण में गुरुवार को विस्तार व्याख्यान का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कॉलेज प्राचार्य डॉ. सतबीर सिंह कलोईया रहे तो अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ प्रभारी नीलम रोहिल्ला ने की। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डाॅ. श्वेता सिंह ने तकनीकी ढंग से छात्राओं को व्यवसायिक विकास विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी
इस अवसर पर मुख्य वक्ता ने कहा कि आज का युग प्रतियोगिता का युग है और व्यक्ति समाज के साथ तभी चल सकता है जब वह नई-नई तकनीकी योजनाओं से जुड़ा रहे इसके बाद डॉ. श्वेता सिंह से छात्राओं की जिज्ञासा शांत करते हुए उनके प्रश्नों का उत्तर दिए। अंत में प्राचार्य ने भी छात्राओं को अपने रोजगार जीवन को बेहतर बनाने के लिए उनका मार्गदर्शन किया।
वैश्य कॉलेज में हुई संगोष्ठी
भिवानी|वैश्यमहाविद्यालय में मैनेजमेंट ने गुरुवार को छात्रों के लिए रोटरी क्लब के तत्वावधान में संगोष्ठी कराई गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से टीआईटी के डायरेक्टर डाॅ. राजेंद्र अनायत ने अपने विचार रखे। अनायत ने जीवन में समय का महत्व तथा आने वाली कठिनाइयों से निपटने के बारे में समझाया। उन्होंने जीवन में ऊंचा लक्ष्य रखने तथा उसे प्राप्त करने के बारे में भी बताया। रोटरी क्लब के प्रधान पीके चावला ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर क्लब सचिव रोटेरियन जयंत सिंगला, डाॅ. केसी काजल, डाॅ. बुद्धदेव आर्य, डाॅ. बीबी दीक्षित, डाॅ. एसके गर्ग मौजूद थे।
राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं को जानकारी देतीं डॉ श्वेता।