पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्क में बच्चों को पीटने वालों पर कार्रवाई हो

पार्क में बच्चों को पीटने वालों पर कार्रवाई हो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुवारको राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्यों ने नायाब तहसीलदार विरेंद्र गिल को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें लोगों से पार्क में मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि 14 सितंबर को रोहतक के हुडा सिटी पार्क में संघ के बालकों की शाखा लग रही थी। शाम करीब पौने छह बजे कुछ लोग आए और कहा कि पार्क में कांग्रेस विधायक का कार्यक्रम है, इसलिए जल्द से जल्द पार्क को खाली कर दो।

इस पर संघ के सदस्यों ने कहा कि आपका कार्यक्रम पार्क के दूसरे हिस्से में है, इससे आपको किसी प्रकार कि परेशानी नहीं होगी। लेकिन उन लोगों ने संघ के जिला प्रचारक प्रवीण कुमार को कहा कि अगर जल्द से जल्द पार्क खाली नहीं किया तो वे उसे जान से मार देंगे और इसके बाद उन्होंने छोटे बच्चों की पिटाई करनी शुरू कर दी।

इसकी शिकायत संघ के सदस्यों ने उसी दिन शाम को रोहतक के सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ज्ञापन सौंपने वालों में एडवोकेट जीतराम, रामकृष्ण, प्रदीप सिंह, सुरेश पाल, मित्रपाल, प्रेम, कुलदीप, प्रदीप सहित संघ के अनेक सदस्य उपस्थित थे।