पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वन मजदूरों के आंदोलन की जीत, धरना स्थगित

वन मजदूरों के आंदोलन की जीत, धरना स्थगित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वन विभाग मजदूर यूनियन के वन मजदूरों की आमसभा गुरुवार को जिला प्रधान ओमपाल की अध्यक्षता में वन कर्मचारी संघ के कार्यालय में हुई। इसका संचालन जिला सचिव मनीराम ने किया तथा सभा में वनमंडल अधिकारी से हुई बातचीत की समीक्षा की। इस सभा को सुनील शर्मा, संतलाल, दयानंद, दिलबाग, कृष्णा, राजपाल, जीवन, पूर्णसिंह, धर्मबीर आदि ने सं‍बोधित किया।

अपने संबोधन में सीटू नेता करतार सिंह ग्रेवाल ने कहा कि वन मजदूरों की एकता और आंदोलन के दबाव में अधिकारियों ने यूनियन के प्रतिनिधि मण्डल को बुलाकर बातचीत करनी पड़ी। इस दौरान अधिकारियों ने उनकी मांगों पर सहमति जताते हुए लिखित में आश्वासन दिया जिसमें सभी मजदूरों के वेतन बढ़े हुए वेतन का जनवरी से एरियर का भुगतान किया जाएगा, मजदूरों को बदले की भावना से काम से नहीं हटाया जाएगा, नियमित पात्र मजदूरों की सूची एक महीने में उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। इसके अलावा उच्च न्यायालय के निर्णयानुसार नियमित के पात्र मजदूरों के पदों की मांग उच्चाधिकारियों को दी गई है आदि पर सहमति होने के बाद धरने को स्थगित कर दिया गया।