पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अफसर बिजी, कौन देखे फाइलें

अफसर बिजी, कौन देखे फाइलें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जरामैं देखूं कहां है मेरे बच्चे की फाइल। फाइलों के ढेर में एक के बाद एक घंटों तक माथापच्ची करते हुए अभिभावक कुछ नहीं सूझता तो खूद ही फाइल को ढूंढने लगे। यह नजारा गुरुवार दोपहर 12 बजे भिवानी तहसीलदार के कार्यालय में दिखाई पड़ा। तहसील कार्यालय में सैकड़ों लोगों ने जाति, रिहायशी, आर्थिक रूप से पिछड़ा प्रमाण पत्र बनवाने के लिए फाइलें जमा कराई थी। मगर महीने भर से तहसीलदार कार्यालय में फाइलों के ढेर जमा हो गए।

फाइलों के लगे इन ढेर को कर्मचारी कभी इस कमरे में तो कभी उस कमरे में रख देते हैं। जबकि इन फाइलों को निकालने की किसी भी अधिकारी के पास फुर्सत तक नहीं है। वजह है विधानसभा चुनाव। विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लगी हुई हैं। ऐसा नहीं है कि अधिकारी इन फाइलों पर हस्ताक्षर कर आचार संहिता का उल्लंघन कर देंगे। मगर ये फाइलें तो इसलिए पेंडिंग पड़ी है, क्योंकि अधिकारियों को सांस लेने की फुर्सत भी नहीं है। तहसीलदार और नायब तहसीलदार की चुनावी ड्यूटियां निपटाने में ही दिन गुजर जाता है। ऐसे में फाइलों का ढेर लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है। सूत्रों की माने तो 28 अगस्त से लेकर अब तक प्रमाण पत्र बनवाने की फाइलें लंबित पड़ी हुई हैं। इन पर केवल अथार्टी के हस्ताक्षर होने बाकी है।

फुर्सतमिलते ही फाइलों को निपटाते हैं: नायब तहसीलदार

नायबतहसीलदार वीरेंद्र गिल का कहना है कि उन्हें जैसे ही फुर्सत मिलती है वे पेंडिंग फाइलों को निकालने का काम करते हैं। आचार संहिता में प्रशासनिक ड्यूटी की वजह से इन दिनों व्यस्तता ज्यादा है। मगर फिर भी किसी आवेदनकर्ता को बेवजह नहीं घुमाया जाता।

कार्यालय में हर रोज आते हैं 250 से 300 आवेदन

तहसीलकार्यालय में हर रोज रिहायशी प्रमाण पत्र, इन्कम सर्टिफिकेट, स्पेशल बैकवर्ड सर्टिफिकेट के अलावा एससी, बीसी, ओबीसी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए करीब 250 से 300 आवेदन आते हैं। इन आवदेनकर्ताओं को लंबी कतारों में लगने के बाद फाइल जमा कराने तक की प्रक्रिया में शामिल होते तीन घंटे गुजर जाते हैं। इसके अलावा पटवारी सरपंच से वेरिफिकेशन कराने में भी धक्के खाने पड़ते हैं। इसके बावजूद भी समय पर यह आवेदन नहीं बन पाने से उनकी मुश्किलें बढ़ जाती हैं।

मैं देखूं सू, कडै सै फाइल...। नायब तहसीलदार कार्यालय में जाति, रिहायशी, आमदनी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदकों द्वारा फा