पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चे गए थे ड्रामा देखने पिता ने लगा ली फांसी

बच्चे गए थे ड्रामा देखने पिता ने लगा ली फांसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{बच्चे वापस आए तो फंदे से लटका देखा

भास्करन्यूज | भिवानी

बुधवाररात को बच्चे ड्रामा देखने चले गए और पीछे से पिता ने फांसी लगा ली। यह वाक्या सिवानी के वार्ड नंबर 11 का है। सिवानी का 50 वर्षीय भागीरथराम अपने दो बच्चों के साथ रहता था। उसके दो बेटे पास के ही गांव गोरछी के एक ईंट भट्ठे पर काम करते हैं और वे दोनों वहीं पर रहते हैं।

बुधवार शाम को करीब 8 बजे भागीरथराम का लड़का 15 वर्षीय रवि 13 वर्षीय अपनी बहन सीमा के साथ कुछ दूर स्थित एक जगह पर ड्रामा (नाटक मंचन) देखने के लिए गया था। जब वे दोनों भाई बहन देर रात साढ़े 11 बजे वापिस घर लौटे तो उनका पिता भागीरथराम रसोई की चौखट पर फंदे से लटका हुआ मिला।

दोनों ने पिता को फांसी पर लटका देख चिल्लाना शुरू कर दिया। इसी दौरान वहां पर आसपास के लोग भी पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

मृतक के बड़े बेटे रमेश ने बताया कि उसका भाई रामकुमार दोनों ईंट भट्ठे पर ही रहते हैं। रात को ही उनके पास फोन आया था। गुरुवार सुबह वे घर पहुंचे। दोनों भाइयों ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम की उनके पिता ने यह कदम किस वजह से उठाया है। सिवानी पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।