- Hindi News
- सबसे सुंदर पोस्टर बना अलीशा प्रथम, कीर्ति रही द्वितीय
सबसे सुंदर पोस्टर बना अलीशा प्रथम, कीर्ति रही द्वितीय
गुरुवारको आदर्श महिला महाविद्यालय प्रांगण में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में पोस्टर मेकिंग कोलॉज मेकिंग स्पर्धा हुई। इसमें छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्या डॉ. अरुणा सचदेवा ने किया।
दोनों ही स्पर्धाओं के लिए विषय नारी के बढ़ते कदम रखा गया। जिस पर छात्राओं ने अपनी अपनी भावनाओं को उकेरा। पोस्टर मेकिंग स्पर्धा में 20 छात्राओं ने भाग लिया और छात्रा अलीशा ने सबसे सुंदर पोस्टर बनाकर पहला, कीर्ति ने दूसरा, प्रियंका ने तीसरा सीमा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
इसी प्रकार कोलॉज स्पर्धा में सीमा ने पहला, कोमल ने दूसरा कोमल शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या ने महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. मधु मालती सदस्य सुषमा को स्पर्धा के आयोजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर कॉलेज स्टॉफ सदस्य उपस्थित थे।