पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जाट महासभा और किसान यूनियन ने की बैठक

जाट महासभा और किसान यूनियन ने की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | आलइंडिया जाट महासभा भारतीय किसान यूनियन की एक बैठक गुरुवार को महासभा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश मान के रोहतक गेट स्थित निवास पर हुई। जिसमें तुगलक रोड स्थित स्वर्गीय चरण सिंह की 31 सालों से चल रहे निवास स्थल की कोठी को चरण सिंह की स्मृति में म्यूजियम के रूप में स्थापित करने का प्रस्ताव पास किया गया। उन्होंने बताया कि चरण सिंह 1978 से तुगलक स्थित कोठी नंबर 12 में रहते हुए देश के किसान, मजदूरों की आवाज उठाते रहे तथा उन्होंने किसान ट्रस्ट की स्थापना भी इसी निवास से की। भारतीय किसान यूनियन जाट महासभा ने संयुक्त रूप से केन्द्र सरकार में मंत्री वेंकैया नायडू को प्रस्ताव पास कर पत्र भेजा है, ताकि इस स्थान को चरण सिंह के स्मारक के रूप में स्थापित किया जा सके। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के मेवा सिंह, भाकियू के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मपाल बाढड़़ा, किसान संघर्ष संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष सुमेर सिंह जेवली, उपाध्यक्ष हरपाल भांडवा, जाट महासभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूबेदार ओमप्रकाश मौजूद थे।