पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलाकारों के चयन के लिया हुआ ऑडिशन

कलाकारों के चयन के लिया हुआ ऑडिशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | डीएनजीफिल्म्स एंड इंटरटेनमेंट के बैनर तले गुरुवार को प्रदेश के नए पुराने कलाकारों को चयनित करने के लिए दादरी गेट स्थित कार्यालय में आडिशन किया गया। निदेशक दयानंद गर्ग ने बताया कि उनके बैनर तले जल्द ही एलबम, सीरियल फिल्म पर काम शुरू होगा। इसलिए ये आडिशन किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस समय राजस्थान, पंजाब की छोटे बजट की फिल्में भी मुंबई की बड़े बजटों के बराबर काम कर रही हैं। मगर हरियाणा की फिल्में इस मामले में पीछे हैं। अनुभवी कलाकार आज काम के लिए परेशान हैं। डीएनजी फिल्म्स नए पुराने कलाकारों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें काम का मौका देगी। इसके अलावा प्रदेश में छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फतेहाबाद, रोहतक, झज्जर, करनाल, हिसार, जींद, भिवानी आदि शहरों से लगभग ३० कलाकारों ने आडिशन में भाग लिया। उन्होंने बताया कि २७ सितंबर को बाल भवन में हरियाणवी डांस कार्यक्रम फैशन शो किया जाएगा। इसे डीएनजी फिल्म्स स्पांसर करेगी। इस अवसर पर जय सोनी, प्रियंका शर्मा, राजबीर माही, उपेंद्र देवसरिया, श्याम शेखावत, हरेंद्र सांगवान आदि थे।