पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिनोद में परचून की दुकान में आग से लाखों का नुकसान

दिनोद में परचून की दुकान में आग से लाखों का नुकसान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवदिनोद में शनिवार अल सुबह एक परचून मोबाइल शॉप में आग लग गई। पड़ोसियों ने दुकान से धुआं उठता दिखाई दिया तो इसकी सूचना मालिक को दी। दुकान के मालिक पड़ोसियों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग की प्रचंडता के आगे उनके प्रयास बौने साबित हुए।

आगजनी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गांव दिनोद निवासी मंजीत ने बताया कि उसके पिता भूप सिंह की घर में ही करीब 30 साल पुरानी परचून की दुकान थी। कुछ महीने पहले ही उन्होंने गांव में दूसरी जगह अपनी दुकान को बदला था और इसमें मोबाइल बेचने का नया कामधंधा भी शुरू किया था। शुक्रवार शाम को दुकान बंद कर वह घर चला गया। शनिवार अल सुबह 2 बजे पड़ोसियों का फोन आया कि उनकी दुकान में आग लगी हुई है। उसने मौके पर पहुंचकर देखा तो वहां दुकान से आग की लपटें बाहर निकल रही थी। लोगों ने काफी देर तक आग बुझाने का प्रयास किया, मगर कोई फायदा नहीं हुआ। दमकल की दो गाडिय़ों ने आग पर लगातार पानी की बौछारें डाली।

करीब तीन घंटे बाद आग शांत हुई। मंजीत ने बताया कि उसकी दुकान में रखा सामान पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया। उसे दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उसने हादसे की सूचना पुलिस को भी दी है। मंजीत ने बताया कि फिलहाल आग किस वजह से लगी, अभी इसका पता नहीं चला है।

गांव दिनोद में दुकान में लगी आग को बुझाने के लिए पहुंची दमकल गाड़ी।