कॉलेज में लगाई ब्यूटी पार्लर वर्कशाप
तोशाम | कस्बेके राजकीय महिला महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ द्वारा दो दिवसीय ब्यूटी पार्लर वर्कशाप लगाई गई। इस अवसर पर कॉलेज की छात्राओं को थ्रेडिंग, वैक्स, फेशियल ब्लीच आदि के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला में कॉलेज प्राचार्या डाॅ. सुचित्रा मुख्यातिथि थी। भिवानी से सलोनी पार्लर से पहुंची अन्नू आहूजा ने छात्राओं को सौंदर्य निखारने के गुर दिए। इस बारे में महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा कॉलेज की प्राध्यापिका ईशा चौधरी ने बताया कि कॉलेज में दो दिवसीय ब्यूटी पार्लर कार्यशाला लगाई गई है।