पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास कार्य केवल इनेलो ही करवा सकता है: निर्मला

विकास कार्य केवल इनेलो ही करवा सकता है: निर्मला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनेलोप्रत्याशी निर्मला सर्राफ ने कहा कि विकास कार्य इनेलो ही करवा सकती है। प्रदेश में जितनी भी जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही है उन सब की शुरूआत या तो देवीलाल ने की या फिर ओमप्रकाश चौटाला ने कांग्रेस भाजपा ने तो लोगों को बरगला कर अपना उल्लू साधने का कार्य किया है लेकिन अब जनता सब जान चुकी है तथा विधानसभा चुनाव में लोग इनेलो के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस भाजपा अन्य पार्टियों को प्रदेश से बाहर का रास्ता दिखा देंगे। सर्राफ शनिवार को गांव ढाणा लाडनपुर नरसान में ग्रामीणों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने निमड़ीवाली, बामला, बडाला धारेडू गावों का भी दौरा किया। इस अवसर पर उनके साथ सत्य प्रकाश नंबरदार, उमेद गौरीपुर, उमेद फौगाट, प्रदीप खरकिया, सिंह राम, अमन तंवर राघव साथ थे।

जनसंपर्क के दौरान निर्मला सर्राफ के गले में माला डालकर गले लगाती महिला।