पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वैश्य कॉलेज में हुआ वित्तीय कार्यशाला का आयोजन

वैश्य कॉलेज में हुआ वित्तीय कार्यशाला का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | वैश्यमहाविद्यालय प्रांगण में शनिवार को वाणिज्य विभाग के तत्वावधान में वित्तीय शिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. बुद्ध देव आर्य ने जबकि मंच का संचालन डॉ. पवन कुमार गुप्ता ने किया। कार्यशाला का आयोजन भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड सेबी के सौजन्य से हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में सेबी के अधिकृत वक्ता ईश्वर मित्तल ने विद्यार्थियों को विभिन्न वित्तीय पहलुओं के बारे में बताया। उन्होंने पैसों की सुरक्षित निवेश छलकपट से बचने के तरीकों पर विस्तार पूर्वक व्याख्या की। इस अवसर पर डॉ. सुधा चौहान, डॉ. जेपी शर्मा, डॉ. सूरजमल, डॉ. सतीश श्योराण, डॉ. हरिकेश, डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. अंजू राजन, रितु, एकता, गायत्री, सिल्की चौहान सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित थे।