- Hindi News
- वर्मी कम्पोस्ट पर व्यावसायिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न
वर्मी कम्पोस्ट पर व्यावसायिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न
भिवानी | कृषिविज्ञान केंद्र द्वारा 16 सितंबर से शुरू किए वर्मी कंपोस्ट प्रशिक्षण शिविर शनिवार को खत्म हो गया। इस शिविर में जिले के 28 युवकों ने भाग लिया। इस दौरान प्रशिक्षुओं को वर्मी कम्पोस्ट को व्यवसाय के रूप में अपनाने के लिए उत्पादन तकनीक के वैज्ञानिकी तरीके सुझाए गए। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ संयोजक डाॅ. अत्तर सिंह ने कहा कि भिवानी जिले में जैविक कार्बन का स्तर दिन प्रतिदिन घटता जा रहा है। उसका प्रभाव हमारी उत्पादकता पर पड़ रहा है। इस अवसर पर डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि किसान वर्मी कम्पोस्ट अपना कर केंचुआ खाद 60 दिन में बना सकते हैं। वहीं अन्य कम्पोस्ट को बनाने में पांच से छह महीने लग जाते हैं। डॉ. कमल मलिक और कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डाॅ. कर्ण सिंह ने प्रशिक्षुओं को पर जैविक खाद का प्रयोग करके नीम, शीशम जामुन के पेड़ लगाने का आहवान किया। इसके अलावा इन प्रशिक्षुओं को डॉ. सतीश महता, डॉ. अमृत कौर चावला ने भी आवश्यक जानकारी दी।