पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों मजदूरों काे मिलेगा सम्मान: सर्राफ

किसानों मजदूरों काे मिलेगा सम्मान: सर्राफ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनेलोप्रत्याशी निर्मला सर्राफ ने नागरिकों पार्टी कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि प्रदेश में इनेलो की सरकार बनने के बाद चौ. देवीलाल की नीतियों को लागू किया जाएगा। सर्राफ मंगलवार को पार्टी कार्यालय में 10वें पैदल जत्थे के रूप में अंखड ज्योत जत्था रवाना करने के बाद नागरिकों को सं‍बोधित कर रही थी। पैदल जत्थे का आयोजन मदन जूस वाले ने किया। उन्होंने कहा कि इनेलो ने हमेशा किसान, मजदूर, दलित, पिछड़ा वर्ग के लोगों को उनका मान सम्मान देने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के पक्षपात रवैये के कारण प्रदेश की जनता विकास के लिए तरस रही है। जगह-जगह जनसमस्याएं बनी हुई है। लोगों को सुख सुविधाएं पाने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। इस दौरान पार्टी के प्रदेश सचिव बलदेव घनघस, बृजलाल जोगी, अमन राघव, सरस्वती, अनिल सर्राफ, सुनिल शर्मा प्रदीप गोयल समेत अनेक पार्टी पदाधिकारी नागरिक थे।

इनेलो की जीत के लिए मदनलाल जूसवाला द्वारा निकाली अखंड ज्योत यात्रा को रवाना करती इनेलो प्रत्याशी निर्मला सर्राफ।