पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 16 सेक्टर अफसर, पांच वीडियो सर्विलांस टीम तीन फ्लाइंग स्क्वाॅड रखेगा नजर

16 सेक्टर अफसर, पांच वीडियो सर्विलांस टीम तीन फ्लाइंग स्क्वाॅड रखेगा नजर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानीविधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव के दौरान निगरानी रखने के लिए 16 सेक्टर ऑफिसर, 5 वीडियो सर्विलैंस टीम तथा तीन फ्लाइंग स्कवायर्ड टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखेगी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डीके बेहरा के निर्देशानुसार सहायक प्राध्यापक सुरेंद्र सिंह को पशुधन चिकित्सालय, भिवानी पब्लिक स्कूल, किरोड़ीमल शिक्षण महाविद्यालय, आईटीआई कार्यालय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का सेक्टर ऑफिसर लगाया गया है। प्राचार्य ईश्वर सिंह को नेहरू बाल भवन, रेडक्रॉस तथा हलवासियां विद्याविहार, सहायक प्राध्यापक सुरेश मलिक को वन विभाग कार्यालय, सिंचाई विभाग कार्यालय, महम रोड स्थित जनस्वास्थ्य विभाग का कार्यालय, नेहरू रोड स्थित ब्राह्मण धर्मशाला, सैन चेरिटेबल ट्रस्ट, कृष्ण प्रणामी शिक्षण संस्थान और गोस्वामी चंद्रगिरी हाईस्कूल का सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

सहायक प्राध्यापक भीम सिंह को किरोड़ीमल हाई स्कूल, धर्मशाला लाला बंसीलाल, कन्हैया लाल, अमरलाल धर्मशाला, रामगंज मोहल्ला, केएम प्राइमरी स्कूल और राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान ढाणी का सेक्टर ऑफिसर लगाया गया है।

सहायक प्राध्यापक डॉ. वीएस फौगाट को अनुसूचित जाती की चौपाल, स्वामी जीतू पति पावन स्कूल, राजकीय प्राथमिक पाठशाला, सेठ बनारसीदास धर्मशाला तथा फूला देवी कन्या उच्च विद्यालय का सेक्टर ऑफिसर, परमवीर सिंह को राजकीय प्राथमिक पाठशाला हनुमान ढाणी, ब्राह्मण धर्मशाला, टिबड़ेवाल सभागार, राजकीय प्राथमिक पाठशाला मानान पाना, धनानियां चैरिटेबल ट्रस्ट और श्रीदादू दयाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का सेक्टर ऑफिसर, अशोक कुमार को सैनी धर्मशाला, राजकीय प्राथमिक मॉडल स्कूल, नाइयों की धर्मशाला तथा कला लॉन जोगी यान परस का सेक्टर ऑफिसर, स्लेश कुमार को भोदूकान धर्मशाला, सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिंधानिया सेवा सदन, वैश्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और न्यू राजकीय प्राथमिक पाठशाला का सेक्टर ऑफिसर, सत्यवान को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जगदीश पुत्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, वैश्य कॉलेज, बीटीएम प्राथमिक पाठशाला और राजकीय प्राथमिक पाठशाला का सेक्टर ऑफिसर, महाबीर प्रसाद को टीआईटी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, टीआईटी प्राथमिक पाठशाला, टीआईटी कॉलेज तथा जन सेवा सदन का सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया गया है।